
फोटो: पत्रिका
अगर आप आज यानी 12 फरवरी 2026 को बैंक से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। देश के प्रमुख बैंक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आज एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Bank Strike) का आह्वान किया है। इस कारण देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर में आज कोई सरकारी अवकाश नहीं है, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे?
इस देशव्यापी हड़ताल का नेतृत्व ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज असोसिएशन (AIBEA), एआईबीओए (AIBOA) और बीईएफआई (BEFI) जैसे संगठन कर रहे हैं। इस बंद को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों का समर्थन भी मिला हुआ है। कर्मचारियों की नाराजगी मुख्य रूप से सरकार के नए लेबर कोड (New Labour Codes) को लेकर है।
यूनियनों का आरोप है कि सरकार का नया लेबर कोड कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसके अलावा बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम यानी 5-डे वर्क वीक और बेहतर कार्य संतुलन की मांग कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक ने कहा है कि कामकाज सामान्य रखने की कोशिश की जाएगी, लेकिन कुछ सेवाओं में देरी संभव है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को भी यूनियनों की ओर से हड़ताल की नोटिस मिली है।
इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि शाखाओं में स्टाफ की कमी के चलते ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है, नकदी निकासी और जमा में देरी हो सकती है, और बैंक काउंटर पर लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं।
अच्छी खबर यह है कि इस हड़ताल का असर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और यूपीआई (UPI) सेवाएं हमेशा की तरह 24x7 चालू रहेंगी। इसके साथ ही एटीएम (ATM) में कैश की उपलब्धता भी सामान्य रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पर इस हड़ताल का बहुत कम असर देखने को मिलेगा, इसलिए वहां की सेवाएं सामान्य रह सकती हैं। लेकिन अलग-अलग शहरों और शाखाओं में हड़ताल का असर कम या ज्यादा हो सकता है।
Published on:
12 Feb 2026 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
सुनवाई के बाद राजपाल यादव के वकील का बड़ा दावा, बोले- आधे पैसे दे दिए…, जानें क्यों नहीं मिली जमानत?

