
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Photo: IANS/File)
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को पुणे के बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था। मुंबई से बारामती जाते समय लैंडिंग से ठीक पहले उनके विमान में कथित तौर पर तकनीकी खराबी आई और विमान क्रैश जो गया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। हादसे को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए गए हैं। इस मामले पर भाजपा नीत महायुति गठबंधन के पूर्व सहयोगी व पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
इसी बीच प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने इस घटना को लेकर भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला। कडू ने कहा कि बीजेपी पर लोग हमेशा शक की नजर से देखते हैं। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी जहरीला सांप है और उससे न दोस्ती ठीक है और न दुश्मनी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकती है।
हालांकि कडू के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से अब तक इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में पहले से ही संवेदनशील माहौल है, ऐसे में इस तरह के बयान ने बहस को और तेज कर दिया है।
विमान हादसे की जांच को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य और केंद्र की एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट से कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा था कि अजित पवार के विमान हादसे की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए।
फडणवीस ने कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू हो चुकी है।
पुणे जिले के बारामती में हवाई पट्टी के करीब 50 मिनट दूर ही 28 जनवरी को लियरजेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें अजित पवार व चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
अजित पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को विमान दुर्घटना से पहले की घटनाओं के क्रम को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए थे और मामले की व्यापक जांच की मांग की थी। एनसीपी शरद गुट के विधायक रोहित पवार ने हादसे के पीछे गहरी साजिश की ओर इशारा किया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
12 Feb 2026 03:30 pm
Published on:
12 Feb 2026 03:27 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)