11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेब सीरीज एक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- बहन की शादी के लिए पैसे जुटा रहा हूं

मुंबई के आरे कॉलोनी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बृजेश कुमार रेकोवर उर्फ टाइगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेब सीरीज में काम कर चुका है। वह गोरेगाव के अंबावाड़ी इलाके में किराए के कमरे में रहता था। […]

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 11, 2026

Mumbai American Tourist Cheated

मुंबई में 28 वर्षीय वेब सीरीज अभिनेता गिरफ्तार (Photo: IANS/File)

मुंबई के आरे कॉलोनी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बृजेश कुमार रेकोवर उर्फ टाइगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेब सीरीज में काम कर चुका है। वह गोरेगाव के अंबावाड़ी इलाके में किराए के कमरे में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 18 जनवरी को हिये एक टेंपो चोरी से जुड़ा है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वाहन को गोरेगांव इलाके से गुजरते और बाद में ठाणे टोल नाका पार करते देखा गया। चोरी के समय टाइगर लाल रंग के कपड़ों में नजर आया था। यही सुराग उसकी पहचान और गिरफ्तारी में अहम साबित हुआ।

काम की तलाश में आया था मुंबई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कुछ साल पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। करीब चार महीने पहले उसने ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया, लेकिन अच्छा काम नहीं मिलने और आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान था। पूछताछ में सामने आया कि उसकी बहन की शादी तय हो चुकी थी और पैसों की तत्काल जरूरत के कारण उसने कथित तौर पर टेंपो चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जांच में यह भी पता चला कि वह बंगाली वेब सीरीज में साइड रोल कर चुका है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके पास कोई काम नहीं था।

नासिक ले जाकर बेचने की थी योजना

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद आरोपी टेंपो को नासिक ले गया और उसे नासिक रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा कर दिया। उसकी योजना वाहन को बेचकर पैसे जुटाने की थी। हालांकि, इससे पहले कि वह टेंपो को ठिकाने लगा पाता, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। उसे दिंडोशी के संतोष नगर इलाके से दबोच लिया गया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।