6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 06, 2026

‘मुझसे नहीं तो इमाम साहब से शादी कर लो’, नासिक TCS यौन उत्पीड़न में बड़ा खुलासा, शादी की सच्चाई छिपाई

Nashik TCS Harassment Case: नासिक के TCS यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन मामले की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आरोपी दानिश ने अपनी शादी छुपाई और पीड़िता को जमात के इमाम से शादी करने का दबाव बनाया।

Nashik TCS Harassment Case

नासिक के TCS यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन मामले की चार्जशीट में खुलासा

Nashik Forced Conversion Allegations : महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यौन उत्पीड़न और कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में कई नए और बेहद चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। चार्जशीट में शामिल पीड़िता के आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्य आरोपी दानिश शेख ने अपनी पहली शादी और बच्चों की बात उससे पूरी तरह छिपाकर रखी थी। जब पीड़िता को इस धोखे का पता चला और उसने अपने भविष्य को लेकर सवाल किया, तो दानिश ने कथित तौर पर उसे जमात के इमाम से निकाह करने की सलाह दे डाली।

चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी न सिर्फ पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की पूरी योजना बना चुके थे, बल्कि वे इस बात को लेकर भी डरे हुए थे कि कहीं इस पूरी प्रक्रिया की भनक बाहर किसी को न लग जाए।

व्हाट्सएप कॉल से खुला पहली शादी और दो बच्चों का राज

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि फरवरी 2026 में उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर कुछ कॉल और मैसेज आए। जब उसने इस नंबर के बारे में दानिश शेख से पूछा और उसे मैसेज दिखाए, तब दानिश ने कबूल किया कि वह नंबर उसके घर का है। इसके बाद दानिश ने माना कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि यह सच जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने दानिश को याद दिलाया कि लोग पहले भी उसकी शादी की बात करते थे और वह हमेशा इसे अफवाह बताकर नजरअंदाज करने को कहता था, तो दानिश ने सफाई देते हुए कहा कि उसे डर था कि अगर सच सामने आया तो पीड़िता उसे छोड़कर चली जाएगी।

चार्जशीट में दर्ज बयानों के अनुसार, जब पीड़िता ने रोते हुए दानिश से पूछा कि इस धोखे के बाद अब उससे कौन शादी करेगा, तो दानिश ने बेहद संवेदनहीन जवाब दिया। दानिश ने कथित तौर पर कहा कि उनके समुदाय में एक से अधिक शादियां करने का रिवाज है, इसलिए उसे कोई न कोई मिल ही जाएगा।

पीड़िता का दावा है कि दानिश ने आगे यहां तक कह दिया, 'यदि कोई नहीं मिला तो तुम हमारी जमात के इमाम साहब से शादी कर सकती हो।' जब पीड़िता ने इमाम के बारे में पूछा, तो दानिश ने बताया कि इमाम साहब की पत्नी एक मदरसे में पढ़ाती हैं, जो उसे इस्लाम के तौर-तरीके, रीति-रिवाज और अरबी भाषा आसानी से सिखा देंगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें