AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Vande Bharat Express बिहार को जल्द ही मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, ट्रेन के परिचालन का अभी समय तय नहीं हुआ। आने वाले समय में इस रूट पर वंदे भारत चलाने की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल बिहार से 12 वंदेभारत ट्रेनें चल रही है। सबसे ज्यादा गया से होकर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है।
मुजफ्फरपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की थी। सांसद के मुताबिक, फिलहाल तय रूट पर वंदे भारत चल रही हैं। रेल मंत्री ने दिल्ली-मुजफ्फरपुर रूट पर भी वंदे भारत चलाने पर अपनी सहमति दी है।
सांसद ने कहा है कि मुजफ्फरपुर और दिल्ली से वंदे भारत शाम को चले और सुबह तक पहुंचे। इससे मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार से दिल्ली जाने वालों को फायदा होगा। इस रूट पर वंदे भारत से दिल्ली जाने में 5-6 घंटे की बचत हो सकती है। अभी मुजफ्फरपुर से दिल्ली ट्रेन में 18 घंटे से ज्यादा लगते हैं, सेमी हाई स्पीड ट्रेन से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।
पटना - रांची
पटना - हावड़ा
न्यू जलपाईगुड़ी - पटना
पटना - गोमती नगर (लखनऊ)
जोगबनी - दानापुर
पाटलिपुत्र - गोरखपुर
पटना - टाटानगर
जमालपुर-भागलपुर - हावड़ा
हावड़ा - गया
देवघर - वाराणसी (बिहार में गया-सासाराम होते हुए)
रांची - वाराणसी (बिहार में गया, सासाराम होते हुए)
न्यू जलपाईगुड़ी - हावड़ा (बिहार में किशनगंज होते हुए)
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
25 Dec 2025 08:36 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।