17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: भाजपा नेता को गैंगस्टर की धमकी, बोला- किसी से भी फोन करा ले, टाइम लगेगा, लेकिन मार देंगे

कुचामन सिटी में रंगदारी और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ सर्व समाज में भारी आक्रोश है। भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को धमकी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
BJP leader Vijay Singh Palada, threat to BJP leader Vijay Singh Palada, death threat to BJP leader Vijay Singh Palada, gangster Rohit Godara, gangster Virendra Charan, भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा, भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को धमकी, भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर रोहित गोदारा, गैंगस्टर विरेंद्र चारण

आपात बैठक में चर्चा करते शहरवासी। फोटो- पत्रिका

कुचामन सिटी। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के विरोध में शहर में आक्रोश बढ़ गया है। भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को सर्व समाज की बैठक हुई।

प्रशासन को चेतावनी

बैठक में व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सर्व समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क का खुलासा नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में विजय सिंह पलाड़ा, ज्ञानाराम रणवां, देवीलाल दादरवाल, दलपत सिंह गच्छीपुरा, कर्नल नन्दकिशोर ढाका, पूर्व सभापति आसिफ खान, पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, पूरणराम रणवां, खेमाराम रणवां, मनोहर सिंह रूपपुरा, मुकेश सिंह रूपपुरा, भगवान सिंह रसाल, बजरंग गुर्जर, रफीक खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कुचामन अब और लाशें नहीं गिनेगा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गैंगस्टर की ओर से व्यापारी रमेश रूलानिया की हत्या के बाद भी रंगदारी का सिलसिला नहीं थमा। कई व्यापारियों को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को जान से मारने की धमकी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि कुचामन अब और लाशें नहीं गिनेगा, समय रहते सख्त कार्रवाई जरूरी है।

धमकी में गोगामेड़ी का नाम, बढ़ा आक्रोश

बैठक में बताया कि गैंगस्टर वीरेन्द्र चारण की ओर से विजय सिंह पलाड़ा के मोबाइल पर भेजे गए धमकी भरे ऑडियो में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व कुचामन के रमेश रूलानिया जैसा हाल करने की बात कही गई है। गोगामेड़ी की हत्या करने वाली गैंग का नाम धमकी में आने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

पलाड़ा ने बताया कि 13 फरवरी से यह सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन सोमवार दोपहर करीब 2:48 बजे फिर व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन न उठाने पर "फोन उठा" मैसेज आया। उसके बाद वीरेंद्र चारण के नाम से धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया। इसमें कहा गया, "तेरा भी रमेश रुलानिया जैसा ही होगा… किसी से भी फोन करा ले… टाइम लगेगा, लेकिन मार देंगे…।

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि यह धमकी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर प्रहार है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर खुलेआम धमकी दे रहे हैं, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने कठोर कदम नहीं उठाए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह वीडियो भी देखें

कनोई पार्क से निकलेगा पैदल मार्च

सर्व समाज की बैठक में रंगदारी और धमकियों के खिलाफ मंगलवार को कुचामन शहर बंद रखने की घोषणा की गई। सुबह 11 बजे शहरवासी कनोई पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में कुचामन पुलिस थाने तक पैदल मार्च किया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन होगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!