2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पचमढ़ी की लग्जरी होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 पर्यटक घायल

MP News: मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोग समेत एक कुक घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
panchmarhi

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन में सोमवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बालक शामिल हैं। इनके अलावा होटल का एक कुक भी घायल हुआ है। धमाका इतना तेज था कि होटल भवन भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। फरेंसिक जांच के लिए मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम से जांच टीम रवाना हो चुकी है। मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे। सभी घायलों को पिपरिया रेफर कर दिया गया है। होटल में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जांच में पुलिस को कमर्शियल सिलेंडर मिला है।

सिविल एरिया में स्थित होटल सेरेनिटी दा विला (Serenity the villa) में सुबह लगभग 8.30 बजे तेज धमाका हुआ था। इससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस होटल के किचन में रखा एक सिलेंडर फट गया था। यहां महाराष्ट्र से आए एक ही परिवार के 42 वर्षीय पर्यटक प्रदीप, उनकी पत्नी रीमा सहित 8 वर्षीय बालक नमन, 5 वर्षीय मोरयस घायल हो गए। हादसे में होटल के कर्मचारी राकेश भी घायल हुआ है। इसमें पर्यटक प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं।

सभी पर्यटकों को निकाला

घटना के बाद पुलिस ने होटल में जिस जगह सिलेंडर फटा हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया है। होटल में रूके लगभग 19 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना स्थल की फारेंसिक जांच करने के लिए नर्मदापुरम से एफएसएलन टीम को बुलाया गया है।

धमाके में क्षतिग्रस्त हुई होटल

सिलेंडर ब्लास्ट होने से इतना तेज धमका हुआ था कि इसकी धमस आधा किलो मीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके में होटल का किचन, शेड, सीलिंग आदि क्षतिगस्त हो गई हैं। तेज आबाज सुनकर क्षेत्र में अफरा तफरी का महौल बन गया है।