
नर्मदा के बरमान घाट पर भीड़ का नजारा।
celebrate the appearance day of Mother Narmada नरसिंहपुर. रविवार को जिले भर के नर्मदा तटों पर मां नर्मदा का प्रकटोत्सव मनाने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। आस्था का उत्सव ऐसा रहा कि सुबह से देर रात तक तटों पर चुनरी अर्पित करने, पूजन, दीपदान करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तटों पर आस्था का उत्सवी माहौल रहा, हर तरफ नर्मदाष्टक, भजन-संकीर्तनों, नर्मदे हर-हर के की गूंज रही, श्रद्धालुओं की सेवा में जगह-जगह भंडारे-प्रसाद वितरण करने सेवाभावी सक्रिय रहे, लोगों की सघन आवाजाही ने हाइवे से लेकर तटों से जुड़ी शहरी-ग्रामीण सडक़ों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिए, मोबाइल नेटवर्क बाधित रहा। जिले के प्रमुख तीर्थक्षेत्र बरमान में पुलिस ने 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है जबकि पूरे जिले में श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। रविवार की देर रात तक लोगों का तटों की ओर पहुंचना जारी रहा।

नर्मदा के बरमान स्थित सीढ़ी घाट, रेतघाट, सतधारा में दो दिन पूर्व से ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां सभी जगह श्रद्धालुओं का जनसैलाब रहा, घाटों तक जाने वाले मार्गो से लेकर नरसिंहपुर से झिराघाटी राजमार्ग तक हर तरफ भीड़ ही भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग चुनरी लेकर भजन-संकीर्तन करते हुए पैदल यात्रा करते हुए बरमान क्षेत्र पहुंचे। संक्रांति मेला में जनसैलाब ऐसा रहा कि संक्रांति पर हुई भीड़ कम नजर आई। प्रशासन ने पूरे हाइवे पर जगह-जगह बेरीकेटिंग की थी ताकि वाहनों की गति कम रहे, लोगों को नुकसान न हो।

इन घाटों पर भी रही अपार भीड़

नर्मदा के महादेव पिपरिया, चिनकी, सांकल, बुधगांव, जमुनिया, हीरापुर, ककरा समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। घाटों पर मेला लगा, हर आयु वर्ग के लोग मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करने पहुंचे।

वर्जन
जिले भर में 7 से 8 लाख लोगों के नर्मदा तटों पर पहुंचने का अनुमान है। बरमान में 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ का अनुमान है, लोगों के आने का सिलसिला चल रहा है, हमारी टीम पूरी सक्रियता से व्यवस्थाएं बनाने में जुटी है।
डॉ. ऋषिकेश मीना, एसपी नरसिंहपुर
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
25 Jan 2026 09:41 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)