14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिलाडिय़ों का कौशल विकसित कर कॉलेज को दिलाईं कई उपलब्धियां, क्रीड़ा अधिकारी सक्सेना सम्मानित

sports activities in the district, नरसिंहपुर. जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पिछले पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन और योजनाबद्ध प्रयासों से 100 से अधिक खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय एवं विश्वविद्यालय टीमों में संभव हुआ […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पिछले पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन

क्रीड़ा अधिकारी सक्सेना को स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कलेक्टर रजनी सिंह, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की मौजूदगी में सम्मानित किया।

sports activities in the district, नरसिंहपुर. जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पिछले पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन और योजनाबद्ध प्रयासों से 100 से अधिक खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय एवं विश्वविद्यालय टीमों में संभव हुआ है, जो जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। खिलाडिय़ों के चयन के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जिले में खेल प्रतिभाओं को लगातार मंच और अवसर मिले। सक्सेना के कार्यकाल में जिले को तीन राज्य स्तरीय फुटबॉल रेफरी मिले, जिनमें पहली बार दो महिला रेफरी शामिल रहीं। इनमें वंदना यादव, करुणा मिश्रा और दीपचंद कहार के नाम उल्लेखनीय हैं। इसी तरह क्रिकेट में भी महिलाओं की भागीदारी को मजबूती मिली। जिले को पहली बार दो प्रमाणित महिला क्रिकेट कोच के रूप में प्रगति तिवारी और काजल वर्मा मिलीं, जिससे बालिकाओं के लिए प्रशिक्षित मार्गदर्शन का रास्ता खुला। जिले में खेलों के दायरे को और व्यापक बनाते हुए कई नई टीमों का गठन किया गया। इनमें हैंडबॉल महिला, फुटबॉल महिला, क्रिकेट महिला, बॉल बैडमिंटन महिला एवं पुरुष तथा पिट्टू महिला एवं पुरुष टीमें शामिल हैं। स्टेडियम मैदान में हुए मुख्य समारोह में क्रीड़ा अधिकारी सक्सेना को प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कलेक्टर रजनी सिंह, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की मौजूदगी में सम्मानित किया। खिलाडिय़ों का कहना है कि खेल एवं खिलाडिय़ों के लिए सक्सेना हमेशा समर्पित होकर तत्पर होकर कार्य करते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!