8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट में हर वर्ग के कल्याण की चिंता, रोजगार को बढ़ावा, एसटीएससी कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलस्ते ने कहा

Mandla MP Faggan Singh Kulaste नरसिंहपुर. केंद्र सरकार के हाल ही में आए बजट को पूर्व केंद्रीय मंत्री व संसद की एसटीएससी कल्याण समिति के अध्यक्ष मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने सर्वहारा वर्ग का हितैषी बताया है। शुक्रवार को नरसिंहपुर आए कुलस्ते ने भाजपा कार्यालय में बजट को लेकर पत्रकारवार्ता की। जिसमें कहा कि […]

less than 1 minute read
Google source verification
बजट को पूर्व केंद्रीय मंत्री व संसद की एसटीएससी कल्याण समिति के अध्यक्ष मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने सर्वहारा वर्ग का हितैषी बताया है।

जानकारी देते पूर्व मंत्री कुलस्ते, भाजपा अध्ययक्ष, विधायक, नपा अध्यक्ष।

Mandla MP Faggan Singh Kulaste नरसिंहपुर. केंद्र सरकार के हाल ही में आए बजट को पूर्व केंद्रीय मंत्री व संसद की एसटीएससी कल्याण समिति के अध्यक्ष मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने सर्वहारा वर्ग का हितैषी बताया है। शुक्रवार को नरसिंहपुर आए कुलस्ते ने भाजपा कार्यालय में बजट को लेकर पत्रकारवार्ता की। जिसमें कहा कि बजट में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण व उत्थान की चिंता की है। बजट के प्रावधानों-नीतियों से उद्योग विकसित होंगे, रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी, महिला सशक्तिकरण होगा।
पूर्व मंत्री कुलस्ते ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस के शासन काल में भारत 11 वें नंबर की अर्थव्यवस्था पर था और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है। आज भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट सशक्त भारत की नींव को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को भी व्यापक लाभ होगा और यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिय़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, बजट के जिला संयोजक नीलकमल जैन, सह संयोजक सुरेन्द्र मोहन नेमा, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा उपस्थित रहे।