AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

The sanitation workers' strike नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहने से शहर अघोषित कचरा घर बन गया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है और सडक़ों-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों के अलावा वार्डो में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। हड़ताली कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों का निराकरण कराने जोरदार ढंग से मांग उठाई जा रही है। संभावना है कि आज कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा होने के बाद ही पता चलेगा कि हड़ताल आगे चलेगी या आज विराम लगेगा। वहीं कांग्रेस समेत निकाय के कांग्रेस पार्षद दल ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को पूरा कराने झाड़ू लगाकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। नगर के इंदिरा चौक पर कांग्रेस नेताओं, पार्षदों ने झाड़ू लगाकर विरोध जताया।इंदिरा चौक से झाड़ू लगाते हुए कांग्रेस जन मुख्य रोड से सुभाष पार्क की ओर बढ़े।
कचरे का उठाव पूरी तरह ठप
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की व्यवस्थाओं पर दिख रहा है। दो दिनों से शहर में कचरे का उठाव पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। फैला कचरा नगर की सुंदरता को बिगाड़ रहा है, लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन भुगतान को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक वेतन से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों की इस जिद और प्रशासन की उदासीनता के बीच आम नागरिक सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। हड़ताली कर्मचारी रंजीत कुमार ने बताया कि आज धरना स्थल पर पूर्व विधायक आएंगे, और उनकी समस्याओ के निराकरण को लेकर चर्चा करेंगे।
दो दिन पड़ा रहा कुत्ते का शव
सुभाष पार्क चौराहा पर एक कुत्ते का शव दो दिनों तक पड़ा रहा। दुकानदारों ने बताया कि मृत कुत्ते से तेज बदबू उठ रही थी, जिससे दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया था। ग्राहक भी बदबू के कारण रुकने से बच रहे थे, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ा। कई बार शिकायत के बाद गुरुवार दोपहर जाकर मृत कुत्ते को हटवाया जा सका।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Dec 2025 01:31 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।