8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मस्जिद में बच्चे संग गंदी हरकत, आरोपी बोला- ‘चलो छत पर नमाज पढ़ना सिखाता हूं’

गुजरात में बच्चे के साथ कुर्कम की घटना सामने आई है। यहां मस्जिद में आरोपी युवक ने बच्चे के साथ गंदी हरकत की। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुजरात के अहमदाबाद में 8 साल के बच्चे संग मस्जिद में दरिंदगी हुई है। 23 साल का आरोपी बच्चे को धोखे से मस्जिद की छत पर ले गया। वहां नमाज की बात कहकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

बच्चा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था

घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने बताया कि बच्चा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। जहां आरोपी नोमान शेख ने बच्चे से कहा कि चलो छत पर तुम्हें नमाज पढ़ना सिखाता हूं। आरोपी बच्चे के साथ छत पर करीब 20 मिनट रहा। इस दौरान उसे बच्चे के साथ गंदी हरकत की। फिर वह मस्जिद से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने कहा कि नोमान शेख पड़ोस में ही रहता है। बच्चा उसे पहले से जानता था। इसलिए जब उसने छत पर चलने को कहा तो वह उसके साथ हो लिया।

CCTV फुटेज में बच्चा भागता हुआ नजर आया

इस मामले में गुजरात पुलिस ने कहा कि जब बच्चे ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो वह नजदीकी थाने पहुंचे। पुलिस मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए मस्जिद पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने कहा CCTV जांच के दौरान साफ पता चल गया कि आरोपी बच्चा के साथ छत पर करीब 20 मिनट तक रूका था। CCTV में बच्चा और वह साफ तौर पर छत पर जाते हुए दिखे।

इसके बाद बच्चा मस्जिद से भागता हुआ नजर आया। बच्चे के पीछे पीछे आरोपी नोमान शेख भी था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही, पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।