17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajit Pawar Death: विमान हादसे की जांच में आएगा नया मोड़? पत्नी सुनेत्रा पवार ने सीएम से कर दी बड़ी मांग

अजित पवार की विमान हादसे में मौत के मामले में जल्द ही नया मोड़ आ सकता है। इस सिलसिले में आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ajit Pawar's plane crash

Ajit Pawar's plane crash

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की बुधवार, 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। उनके विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद हो चुका है। कुछ समय पहले सीआईडी (CID) की महाराष्ट्र यूनिट ने भी इस मामले की जांच शुरू की है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने इस मामले में बड़ी मांग कर दी है।

क्या सीबीआई करेगी मामले की जांच?

अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अजित पवार की मौत के मामले की जांच सीबीआई (CBI - Central Bureau of Investigation) को सौंपने की मांग की।

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी की मुलाकात

सुनेत्रा पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel), मंत्री हसन मुश्रीफ (Hasan Mushrif) और पार्थ पवार (Parth Pawar) समेत कुछ अन्य सीनियर नेताओं ने भी महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अजित पवार के विमान हादसे की जांच सीबीआई से कराने की रिक्वेस्ट की है। तटकरे ने बताया कि फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में पत्र लिखेगी और सीबीआई जांच के लिए ज़रूरी कदम उठाएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!