4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजित पवार का आखिरी ऑडियो मैसेज आया सामने, पार्टी के साथियों से कही यह बड़ी बात

अजित पवार के आखिरी फोन कॉल का ऑडियो नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सार्वजनिक किया है। इसमें उन्होंने सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने की बात कही, जिसे पार्टी उनकी राजनीतिक विरासत बता रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

Ajit Pawar

अजित पवार (फोटो- फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में दादा के नाम से मशहूर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने उनका आखिरी ओडियो मैसेज सार्वजनिक किया जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए है। अपने आखिरी मैजेस में पवार एकता, समानता और समावेशी राजनीति का संदेश देते सुनाई देते हैं। यह ओडियो मैसेज पवार ने बारामती के लिए रवाना होने से ठीक पहले पार्टी सदस्य श्रीजीत पवार को भेजा था। बारामती में ही 28 जनवरी को लैंडिंग के दौरान पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उनकी इस हादसे में मौत हो गई थी।

NCP ने इस मैसेज को पवार के विचारों की विरासत माना

पवार के इस ओडियो मैसेज को अब NCP ने उनके विचारों की विरासत मान लिया है। ऑडियो बातचीत में अजित पवार ने साफ कहा कि पार्टी सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद स्तर पर विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उनके शब्दों में सत्ता से ज्यादा सामाजिक न्याय और संतुलन की झलक थी, जिसे कार्यकर्ताओं ने उनकी राजनीतिक सोच का सार बताया।

पवार की विचारधारा को सामने रखने के लिए जारी किया मैसेज

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अनुसार यह ऑडियो इसलिए सार्वजनिक किया गया ताकि आम लोगों तक अजित पवार की अंतिम सोच पहुंच सके। पार्टी नेता श्रीजीत पवार ने कहा कि यह रिकॉर्डिंग उनके आखिरी सांस तक के विचारों को दर्शाती है। उनका मानना है कि यह संदेश महाराष्ट्र की राजनीति में समावेशिता की याद दिलाता रहेगा। पार्टी का कहना है कि यह ऑडियो किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि विचारधारा को सामने रखने के लिए जारी किया गया है।

इससे संगठनात्मक एकजुटता मजबूत करने की कोशिश

कार्यकर्ताओं के बीच इसे साझा कर संगठनात्मक एकजुटता मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। आने वाले चुनावी माहौल में यह संदेश सामाजिक संतुलन और विश्वास का आधार बनेगा। स्थानीय स्तर पर नेताओं ने इसे भावनात्मक क्षण बताया है। उनका मानना है कि यह रिकॉर्डिंग युवाओं को समावेशी राजनीति की दिशा समझाने में मदद करेगी। साथ ही इससे पार्टी के भीतर संवाद और भरोसे की संस्कृति को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।