
सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद पर लगाया बड़ा आरोप (Photo-IANS)
BJP vs Congress Assam politics: असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। रविवार को सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दें पर मैं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं वह खुशी का विषय नहीं है, बल्कि यह देश के लिए एक दुखद दिन है। देश के सामने सच्चाई सामने आनी चाहिए।
सीएम सरमा ने कहा कि जब वह सिंगापुर में असम में निवेश को लेकर प्रस्ताव के साथ गए थे, उसी दौरान एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें असम के सांसद गौरव गोगोई कुछ युवाओं को पाकिस्तान दूतावास ले जाते हुए नजर आ रहे थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित थे। इस तरह यह पाकिस्तान को सही ठहराने की कोशिश लगती है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस फोटो को कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में देखें, तो असम के कैप्टन जिन्टू गोगोई ने देश के लिए बलिदान दिया था, और कई अन्य जवानों ने भी देश के लिए जान दी। देश और पाकिस्तान के रिश्ते कैसे हैं, यह सभी जानते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा था। यह देश की भावनाओं को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी और कांग्रेस नेता ने कभी इस तरह का कोई प्रतिनिधिमंडल लेकर पाकिस्तान दूतावास का दौरा किया होगा। काफी समय तक मुझे लगा कि यह फोटो फोटोशॉप्ड (नकली) है। लेकिन 2-3 दिन बाद जब कांग्रेस के लोग ही इस फोटो को सही बताने लगे, तब मुझे समझ आया कि फोटो असली है। इसके बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की, क्योंकि यह कोई अकेली घटना नहीं हो सकती थी।
सीएम सरमा ने कहा कि इसके बाद अब्दुल बासित असम भी आए। वैसे किसी देश का राजदूत कहीं भी आ सकता है, इस पर मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता। लेकिन इस फोटो के बाद उनका असम आना भी हुआ। फिर हमने इस मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में पता चला कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न गोगोई 18 मार्च 2011 से 17 मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर रही थीं।
सरमा ने कहा कि इसके बाद हमने सोशल मीडिया और दूसरे खुले स्रोतों (ओपन सोर्स) से और जानकारी जुटाई। हमें पता चला कि उनका परिवार ‘अली तौकीर शेख’ नाम के एक व्यक्ति के काफी करीब है। पाकिस्तान में काम करने के दौरान एलिज़ाबेथ गोगोई की जान-पहचान और करीबी एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से हुई थी।
Updated on:
08 Feb 2026 11:50 am
Published on:
08 Feb 2026 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
