
प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (File Photo-MEA)
India-Bangladesh Relations: संबंधों में तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंधों को सख्त बना दिया है। गुरुवार को कोलकाता, मुंबई और चेन्नई स्थित उप उच्चायोगों में बांग्लादेश ने वीजा सेवाएं सीमित कर दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात यह निर्णय सभी संबंधित मिशनों को इसकी जानकारी दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
नई व्यवस्था में बिजनेस और इंप्लायमेंट वीजा को छोड़ सभी श्रेणियों के वीजा निलंबित कर दिए गए हैं। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार कोलकाता के बांग्लादेशी डिप्टी हाई कमीशन में कांउसलर और वीजा सेवाएं रोक दी गई हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में पर्यटक समेत अन्य वीजा सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने एक भारतीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि नेता उस्मान हादी की हत्या को भारत से जोड़ने का प्रयास कट्टरपंथी जानबूझकर कर रहे हैं। कट्टरपंथी ताकतें इस धारणा को बढ़ा रही हैं। क्योंकि यह भारत के प्रति शत्रुता पर आधारित है। बांग्लादेश के अंदर भारत विरोधी तत्व मजबूत हो रहे हैं। ये आंतरिक अशांति को रोक पाने में अक्षमता का दोष भारत पर मढ़ रहे हैं। मो. यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की स्वयंसेवी शाखा के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बीर की ढाका में गोली मार कर हत्या कर दी गई। रेपोर्ट्स के अनुसार मुसब्बीर को ढाका के कारवान बाजार में एक होटल के पास मंगलववार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में सुफियान मसूद नाम का एक शख्स भी घायल हो गया। बताते चलें कि 2025 में बंाग्लादेश मे राजनीतिक हिंसा की 401 घटनाएं हुई थीं। जिसमें 102 लोग मारे गए और 4744 लोग घायल हुए थे।
बांग्लादेश में बीते साल दिसंबर में हिंदू दीपू दास की पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे पूर्व मदरसा शिक्षक यासीन अराफात को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यासीन ने ही दीपू पर हमला करने के लिए भीड़ को भडक़ाया था। इस मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Updated on:
09 Jan 2026 04:45 am
Published on:
09 Jan 2026 04:44 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
