AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के छात्र नेता मोहम्मद मोतालेब सिकदर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी है। सिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख है और 'NCP श्रमिक शक्ति नामक संघ के मुख्य आयोजक हैं। अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को खुलना शहर के सोनाडांगा इलाके में स्थित सिकदर के घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी।
ढाका में 12 दिसंबर को कट्टरपंथी इस्लामी नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली लगने की घटना के कुछ ही दिनों बाद सिकदर को गोली लगने का यह मामला सामने आया है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार रात शहर के सदर थाना क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया है। खुलना मेट्रोपॉलिटन के डिटेक्टिव डिवीजन के अधिकारी तैमूर इस्लाम ने इस महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
गिरफ्तार की गई महिला की पहचान तनिमा (उर्फ तन्वी) के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी तनिमा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बांग्लादेश के मशहूर अखबार प्रथम आलो ने कई स्थानीय सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि तनिमा NCP की युवा विंग की खुलना डिवीजन की संयुक्त सदस्य सचिव के तौर पर काम करती है। खबरों के मुताबिक, सिकदर को सोनाडांगा इलाके में स्थित तनिमा के किराए के घर में ही गोली मारी गई थी।
हमलावरों ने सीधे सिकदर के सिर पर गोली मारी जो कि उसके कान के आर-पार निकल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सिकदर के सिर पर गोली नहीं लगी जिसके चलते उसकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। शिकदर ने पहले पुलिस से झूठ बोला कि हमलावरों ने उसे सड़क पर गोली मारी। वे मोटरसाइकिल से आए और गोली मार कर फरार हो गए।
हालांकि बाद में जांच में सामने आया कि सिकदर को घर के अंदर गोली लगी थी। खुलना मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां जगह-जगह पर खून के धब्बे पड़े थे। इस्लाम ने कहा, जब हम घर में घुसे तब वहां चारों तरफ बहुत सारा ड्रग्स फैला हुआ था।
इसके अलावा विदेशी शराब की बोतलें और याबा (एक तरह का नशा) पीने का सामान के साथ-साथ गोली का खोखा भी वहां पड़ा था। इस्लाम ने आगे कहा कि हमने इस बात की पुष्टि की है घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच आपसी विवाद होने के बाद ही गोली चलाई गई थी। फिलहाल पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो घटना के समय वहां मौजूद थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Dec 2025 05:26 pm
Published on:
23 Dec 2025 04:14 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।