5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बेंगलुरु एयरपोर्ट में यौन उत्पीड़न के आरोप में ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर एक दक्षिण कोरियाई महिला के साथ ग्राउंड स्टाफ द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई, आरोपी मोहम्मद अफ्फान अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ (AI Image)

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) पर एक दक्षिण कोरियाई महिला के साथ यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ सदस्य मोहम्मद अफ्फान अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

32 वर्षीय दक्षिण कोरियाई व्यवसायी महिला अपने देश वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इमिग्रेशन और सामान्य सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद, आरोपी ग्राउंड स्टाफ ने उसे रोका। उसने दावा किया कि महिला के बैग से बीपिंग की आवाज़ आ रही थी और उसके टिकट की जाँच जरूरी है।

जबरन तरीके से महिला को छुआ

इसके बाद आरोपी ने महिला को अलग से चेक करने के बहाने पुरुषों के टॉयलेट/वॉशरूम के पास ले जाकर ‘मैनुअल फ्रिस्किंग’ की। इस दौरान उसने महिला को गलत तरीके से छुआ और जबरन गले लगाया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने घटना जारी रखी और बाद में “ओके, थैंक यू” कहकर वहां से चला गया।

शिकायत के बाद हिरासत में आरोपी

महिला ने तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा स्टाफ को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया और केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। CCTV फुटेज ने भी महिला की शिकायत को पुष्ट किया।

मामले की आगे भी जांच जारी है

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।