6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident : सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पिता की चीत्कार सुनकर रो पड़ा पूरा गांव

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धमोटा गांव की निवासी रेखा रानी अपनी बेटी गरिमा और कुछ ग्रामीणों के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कांगड़ा लौट रही थीं जब टी प्वाइंट हर्से मानसर के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर के रुकने पर वह नीचे उतरी थीं और टहल रही थीं। एक कार चालक ने गाड़ी रिवर्स करते समय दोनों को टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब के होशियारपुर में एक कार की टक्कर से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि देर रात एक कार ने महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद मां और बेटी की मौत हो गई। मतृकों की पहचान 37 वर्षीय रेखा रानी और उनकी आठ वर्षीय बेटी गरिमा के रूप में हुई है।

मुकेरियां पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धमोटा गांव की निवासी रेखा रानी अपनी बेटी गरिमा और कुछ ग्रामीणों के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कांगड़ा लौट रही थीं जब टी प्वाइंट हर्से मानसर के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर के रुकने पर वह नीचे उतरी थीं और टहल रही थीं। एक कार चालक ने गाड़ी रिवर्स करते समय दोनों को टक्कर मार दी।

वह लोग यहां बाबा चिंगरावन मेले में आये थे। पीड़िता की बेटी गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई और रेखा रानी ने अस्पताल में दम तोड़ा। कार चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।