17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bangladesh: कल बांग्लादेश में PM पद के लिए शपथ ग्रहण, एक दिन पहले भारत सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

बांग्लादेश में बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान मंगलवार (17 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई में भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा उल्लंघन पर एक बांग्लादेशी ट्रॉलर जब्त कर 28 मछुआरों को हिरासत में लिया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
PM Modi Calls Tarique Rahman0

पीएम मोदी और तारिक रहमान। (फोटो- ANI)

बांग्लादेश में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान मंगलवार को पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा का उल्लंघन कर भारतीय जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में बांग्लादेशी ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाली नावों ) को जब्त कर लिया है। इस दौरान 28 बांग्लादेशी मछुआरों को भी हिरासत में लिया गया है।

कैसे और कब हुई कार्रवाई

इंडियन कोस्ट गार्ड ने सोमवार दोपहर ट्रॉलर और मछुआरों को साउथ 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज फिशरीज पोर्ट पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोस्ट गार्ड की पेट्रोलिंग के दौरान, बंगाल की खाड़ी में भारतीय जल सीमा क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रॉलर देखा गया।

कोस्ट गार्ड ने जहाज को रुकने का आदेश दिया और जांच करने पर उसकी पहचान बांग्लादेशी ट्रॉलर 'सागर 3' के तौर पर हुई। ट्रॉलर को जब्त करने के बाद, अधिकारियों ने मछुआरों से शुरुआती पूछताछ शुरू की।

मछुआरे नहीं दे पाए सही जवाब

पूछताछ के दौरान मछुआरों के जवाबों में कई अंतर पाए गए। मछुआरे यह नहीं बता सके कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र पार करके भारतीय सीमा में क्यों प्रवेश किया।

28 मछुआरों को हिरासत में लेने के साथ ही, इंडियन कोस्ट गार्ड ने ट्रॉलर को जब्त कर लिया और उसे किनारे पर ले आए। मछुआरों को फ्रेजरगंज तटीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया, जिसने बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और घुसपैठ का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में सुंदरबन के पुलिस अधीक्षक बिस्वा चंद ठाकुर ने विस्तार से बताया।

एसपी ने कहा- गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी बड़े घुसपैठ गिरोह का हिस्सा तो नहीं। यह भी पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या पहले भी भारतीय पानी में घुसने की ऐसी ही कोशिशें की गई हैं।

सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश समुद्री सीमा पर निगरानी पहले ही बढ़ा दी गई है। शुरुआती पूछताछ में कुछ खास जानकारी भी मिली है। गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों ने दावा किया कि मछली पकड़ने के बहाने एक बांग्लादेशी नागरिक रवींद्रनाथ दास को भारतीय क्षेत्र में लाने की योजना थी।

खबर है कि उसे ट्रॉलर पर बॉर्डर पार ले जाया जा रहा था। उस समय, इलाके में गश्त कर रहे कोस्ट गार्ड ने जहाज को देखा और रेड शुरू कर दी। इसके बाद, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!