
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Photo-IANS)
Kerala Election 2026: बीजेपी ने केरल में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने त्रिशूर के ओल्लुकारा में वॉल पेंटिंग के जरिए चुनावी बिगुल फूंका। सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव में भाजपा ने त्रिशूर सहित उन 30 सीटों पर मजबूती से लड़ने की तैयारी की है, जहां पार्टी का बूथ लेवल तक अच्छा नेटवर्क खड़ा हो चुका है और 2024 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 30% के आसपास वोट मिला। पार्टी की कोशिश इस बार 30% वोट हासिल कर जनता के सामने खुद को विकल्प साबित करने की है ताकि अगले चुनाव में सत्ता में आने की लड़ाई लड़ी जाए।
भाजपा ने फिर सबरीमाला मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी की है। नितिन नबीन ने श्रृंगेरी मठ का दौरा करने के बाद कहा कि बीजेपी सबरीमाला की न्याय की लड़ाई लड़ेगी। मंदिर में सोना चोरी को लेकर BJP पहले से राज्य की सत्ताधारी लेफ्ट नेतृत्व एलडीएफ और कांग्रेस नेतृत्व मुख्य विपक्षी यूडीएफ पर हमलावर है। भाजपा ने कई मौकों पर एलडीएफ और यूडीएफ पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए हैं। भाजपा की कोशिश राज्य की 18 से 20% ईसाई आबादी के बड़े हिस्से को साथ लाकर सत्ता में पहुंचने की है।
2021 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने 99 सीटों के साथ दोबारा सत्ता हासिल की, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को सिर्फ 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। भाजपा की कोशिश 30% वोट के साथ तीसरी ताकत बनने की है।
Published on:
08 Feb 2026 06:33 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
