14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP New President: कब मिलेगा भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने NDA की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान (ANI)

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद ही नए अध्यक्ष (BJP New President) की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।

RSS से मतभेद की अटकलों को किया ख़ारिज

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ किसी मतभेद की अटकलों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा, "आरएसएस कभी भाजपा के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।" पार्टी के संवैधानिक नियमों के अनुसार, कम से कम 19 राज्यों में राज्य अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है, जो हाल ही में पूरी हो चुकी है।

बिहार चुनाव जीतने का दावा

इसी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि NDA 160 से अधिक सीटें जीतेगा। सिंह ने जनसभाओं में मतदाताओं के उत्साह का हवाला देते हुए दावा किया, "हमारी सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हम दो-तिहाई बहुमत (134 से अधिक सीटें) भी हासिल कर सकते हैं।"

दूसरे चरण का चुनाव बाकी

बिहार चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं पहला चरण 6 नवंबर को 121 सीटों पर संपन्न हो चुका है, जहां 64.66% मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। दूसरा चरण 11 नवंबर को बाकी 122 सीटों पर होगा, और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

जनसुराज एक भी सीट नहीं जीत पाएगी - राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के प्रभाव को नकारते हुए कहा, "प्रशांत किशोर कारक इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि उस पर विचार भी किया जाए। बिहार के मतदाता अच्छी तरह समझते हैं कि चुनाव कौन लड़ रहा है। वे जानते हैं कि जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।" किशोर ने हाल ही में दावा किया था कि प्रवासी मजदूर 'बदलाव' के लिए वोट देंगे।

उपमुख्यमंत्री पद पर सहमति से फैसला

भाजपा और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर सिंह ने कहा, "भविष्य में जो कुछ भी होगा, वह सभी सहयोगियों की आम सहमति से तय किया जाएगा। जब सब एक साथ बैठेंगे, तब तय करेंगे कि क्या किया जाना है।"

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!