4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी मां को जानबूझकर टक्कर मारी’…बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हुई हिट एंड रन की शिकार

पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को कार से जानबूझकर टक्कर मारे जाने का आरोप लगा है। वे गंभीर रूप से घायल हैं और सर्जरी होनी है। पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

BJP spokesperson Shahzad Poonawala

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ( फोटो- एएनआई)

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त शहजाद पूनावाला की मां के साथ एक गंभीर हादसा होने की खबर सामने आई है। पूनावाला ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस घटना की जानकारी दी है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि उनकी मां को पुणे में जानबूझकर एक कार ने कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। भाजपा प्रवक्ता ने पुलिस से तुरंत इस मामले पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की अपील की है।

पूनावाला की मां की होगी सर्जरी

शहजाद पूनावाला ने सिलसिलेवार पोस्ट कर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां को जानबूझकर कार से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। उन्होंने इसे बेहद घिनौनी और अमानवीय हरकत बताया। पूनावाला के अनुसार, उनकी मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और जल्द सर्जरी की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड दिया है और वे गुस्से से भरे हुए हैं।

शहजाद के भाई ने शेयर किया घटना का सीसीटीवी

इस घटना पर परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें कथित सीसीटीवी फुटेज शामिल है। तहसीन के अनुसार, उनकी मां ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ बाहर थीं और कार में गैस भरवाते समय साइड में खडी थीं, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने दावा किया की आरोपी ने जानबूझकर उनकी मां को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

पूनावाला ने की कार्रवाई की मांग

शहजाद पूनावाला ने पुणे शहर पुलिस (Pune City Police), पुलिस आयुक्त पुणे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी और उसे कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुणे पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था और मामले की जांच जारी बताई जा रही है।