1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हालातों से टूटकर बिखरी मां! दो मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, रेलवे ट्रैक पर चिपके मिले शव

Hyderabad Mother Commits Suicide with Children: हैदराबाद में एक बेहद दुखद घटना घटी है। एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद भी ट्रेन के आगे कूद कर अपने जीवन का अंत कर लिया है। इस घटना ने हृदय को झकझोर दिया है और क्षेत्र में खामोशी फैली हुई है।

2 min read
Google source verification
Boduppal Railway Track Suicide

दो मासूमों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर दी जान (Photo-X)

Boduppal Railway Track Suicide: हैदराबाद से देर रात को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सबके होश उड़ा दिए। वहां बोडुप्पल इलाके की रहने वाली एक 38 वर्षीय मां ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महिला ने स्थानीय रेलवे ट्रैक पर जाकर मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी और मां और दोनों बच्चों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुखद घटना चारलपल्ली और घटकेसर स्टेशन के बीच हुई है। जब ट्रेन के लोको पायलट ने शवों को देखा तो वह हैरान रह गया। शव बिल्कुल ट्रैक पर चिपक चुके थे और दृश्य एकदम दम विचलित करने वाला था।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला लंबे समय से अपने दोनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी। महिला अकेली अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही थी। इस घटना के बाद बड़े सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, वे हर एक एंगल से जांच कर रहे हैं कि क्या अकेलेपन के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया है या पैसे की तंगी बड़ी वजह थी। ऐसा क्या घटा था जिसने महिला को मजबूर किया?

कैसे घटी यह दुखद घटना?

यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच महिला अपने बच्चों के साथ रेलगाड़ी के आगे कूद गई। बाद में जब लोको पायलट ने देखा तो उनको ट्रैक पर तीन शव पड़े दिखे।

उन्होंने तुरंत वॉकी-टॉकी से रेलवे कंट्रोल रूम और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि यह एक ही परिवार के तीन लोग हैं। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि विजयशांति काफी समय से अकेली रह रही थीं। उसके बच्चे पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन घर की हालत ठीक नहीं थी।

पति से अलग रहती थी महिला

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विजयशांति के पति, सुरेंदर रेड्डी, नेल्लोर शहर में रहते हैं। दोनों के बीच काफी समय से दूरी थी और विजयशांति अकेले बच्चों को पाल-पोस रही थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक तनाव, अकेलापन या आर्थिक परेशानी ने उन्हें मजबूर कर दिया था।

मृतकों की पहचान

पुलिस कार्रवाई में मृतकों की पहचान की गई तो पता चला कि मरने वाली एक मां और उसके दो बच्चे हैं। मां की पहचान पिननींटी विजयशांति (38 साल) के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चे, जिसमें एक बेटा विशाल रेड्डी, जो इंटर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था और बेटी चेतना रेड्डी, इंटर सेकंड ईयर में पढ़ रही थी। महिला अपने बच्चों के साथ बोडुप्पल शहर में रहती थी।