6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

NEET Protest से पहले CJP को झटका, यूथ कांग्रेस ने साथ देने से किया इनकार

CJP Protest Today: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आज (6 जून) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी (X)

Cockroach Janta Party Protest: NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस आंदोलन को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) का समर्थन नहीं मिला है। खबरों के मुताबिक, IYC ने किसी अन्य संगठन के साथ मंच शेयर करने से साफ मना कर दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि CJP की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए अभी तक कोई ऑफिशियल आवेदन नहीं दिया गया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले CJP के नेता

रिपोर्ट के अनुसार, CJP के कुछ नेता हाल ही में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से मिले थे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उदय भानु चिब ने स्पष्ट किया कि IYC किसी अन्य संगठन के मंच पर शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा, जो भी संगठन युवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाना चाहता है, उसका स्वागत है। लेकिन इंडियन यूथ कांग्रेस किसी दूसरे संगठन के मंच को साझा नहीं करेगी।

कांग्रेस क्यों बरत रही है सावधानी?

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व CJP के बढ़ते प्रभाव पर नजर बनाए हुए है। पार्टी के कुछ रणनीतिकारों को आशंका है कि यह आंदोलन भविष्य में 'India Against Corruption' जैसे बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को CJP के संबंध अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। इसी वजह से कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और युवा संगठनों को CJP को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

जंतर-मंतर पर बढ़ाई सुरक्षा

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली क्षेत्र में करीब 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, यदि प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी जाती है, तो नियमों के अनुसार उसके अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CJP ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रबंधन में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें