भारत, Jun 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (Video Screenshot)
Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर आज 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का बड़ा धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस मूवमेंट के समर्थक कॉकरोच वाले मास्क पहने नजर आ रहे हैं, जबकि स्टॉल पर कॉकरोच प्रिंट की टी-शर्ट्स बिक रही हैं। वीडियो में युवा इन मर्चेंडाइज को खरीदते और पहनते दिख रहे हैं, जो पूरे प्रदर्शन को अनोखा और आकर्षक बना रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक टिप्पणी से हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा गया था। इसके बाद बोस्टन से लौटे अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने इसे एक युवा आंदोलन का रूप दिया। मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है NEET-UG 2026 पेपर लीक, CUET, CBSE और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर।
अभिजीत दीपके आज दिल्ली पहुंचे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, जिसमें तिरंगा, फूल और सनस्क्रीन जैसी चीजें साथ लाने की अपील की गई थी। समर्थकों में जेन-जेड युवा भारी संख्या में शामिल हैं।
यह ट्रेंड पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जहां लोग टी-शर्ट प्रिंट करवा रहे थे। अब फिजिकल प्रदर्शन में ये मर्चेंडाइज सीधे सड़क पर दिख रहे हैं।
प्रदर्शन से पहले तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की घोषणा की गई।
सोनम वांगचुक जैसे नामों ने समर्थन जताया।
आयोजकों ने शांतिपूर्ण रहने और सब कुछ रिकॉर्ड करने की अपील की।
प्रदर्शन अभी जारी है और दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती के बीच हो रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑनलाइन से ऑफलाइन तक पहुंचा यह युवा आंदोलन आगे क्या रूप लेता है। कॉकरोच सर्वाइव करेगा या सिस्टम बदलेगा समय बताएगा।
Updated on: 06 Jun 2026 02:12 pm



कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।