7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Audio Clip Viral: अपने शिक्षक पर ही फायर हो गए कांग्रेस नेता, गाली देकर बोले- ‘मैं जानता हूं तुम BJP के चमचे हो’

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान विवाद बढ़ा। एक कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर फोन पर एक शिक्षक को धमकी दी, जब वह SIR का काम कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 06, 2026

Rajasthan Congress

कांग्रेस। (पत्रिका फाइल फोटो)

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। जहां मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान आए दिन नया विवाद खड़ा हो रहा है। अब चिक्काबल्लापुर जिले में शुक्रवार को एक कांग्रेस नेता द्वारा कथित तौर पर एक टीचर को धमकाने की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक जब एसआईआर से जुड़े काम कर रहे थे तो कांग्रेस नेता ने उन्हें फोन पर धमकी दी। दोनों के बीच बातचीत वाला एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है।

धमकी देने वाला नेता कौन?

धमकी देते वाले नेता की पहचान नागेश रेड्डी के रूप में हुई है। कथित तौर पर उन्हें टीचर जीएस शिवशंकर पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। ऑडियो में वह वह SIR से जुड़े काम करते समय एक पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करने का आरोप लगा रहे हैं।

शिवशंकर हिंदी भाषा के टीचर हैं, जो कर्नाटक मॉडल प्राइमरी स्कूल में काम करते हैं। उन्हें नरसिंहनहल्ली और आसपास के गांवों में वोटर लिस्ट रिवीजन एक्सरसाइज करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।

नेता ने शिक्षक से पूछा सवाल

कथित ऑडियो क्लिप में नागेश रेड्डी को शिवशंकर से उन नियमों के बारे में सवाल करते हुए सुना जा सकता है जिनका वह जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस नेता फोन पर शिक्षक से कह रहे- क्या तुम गांव में रहते भी हो? तुम यह सब करने वाले कौन होते हो?

रेड्डी को कथित तौर पर पूछते हुए सुना जा सकता है। जवाब में, टीचर ने साफ किया कि वह गांव में नहीं रहते, लेकिन उन्हें वहां वोटर लिस्ट में बदलाव का काम करने के लिए ऑफिशियली नियुक्त किया गया है।

गाली-गलौज तक पहुंची बात

इस पर रेड्डी ने गाली-गलौज करते हुए टीचर को डांटा और कहा कि उन्हें नियमों पर सवाल उठाने या बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वह आगे शिवशंकर पर भाजपा का सपोर्ट करने का आरोप लगाते हैं।

कांग्रेस नेता शिक्षक से यह भी पूछते हैं कि क्या वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत करेगा। इस पर, टीचर रेड्डी से अपनी भाषा का ध्यान रखने की बात कहते हैं।

मेरे खिलाफ दो केस पहले से- कांग्रेस नेता

क्लिप में, रेड्डी को कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुना जा सकता है- मुझे पता है कि तुम BJP के चमचे हो। मेरे खिलाफ पहले से ही दो केस हैं। अगर एक और हो जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे सब कुछ पता है और इसीलिए मैं तुमसे बात कर रहा हूं।

सूत्रों ने कहा कि नागेश रेड्डी शिवशंकर का पुराना स्टूडेंट है। घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर फॉर्मल शिकायत दर्ज की जाती है तो उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पहले भी एसआईआर को लेकर हुई घटना

बता दें कि कर्नाटक के हुबली शहर में पुलिस ने एक भाजपा महिला कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हमला किया और उसे कपड़े उतार दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि यह घटना वोटर लिस्ट में बदलाव के दौरान हुए विवाद के सिलसिले में हुई थी। इस घटना का एक कथित वीडियो 7 जनवरी को सामने आया, जिससे लोग हैरान और गंभीर चिंता में पड़ गए।