AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

कर्नाटक के हुबली में ऑनर किलिंग (owner killing) का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की हत्या कर दी है। इस लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अंतरजातीय शादी की थी। इसी बात से पिता नाराज था और अपनी बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान मान्य पाटिल के रूप में हुई है और जिस समय उसके पिता ने उसकी हत्या की वो 6 महीने की गर्भवती थी।
शादी के बाद से ही मान्या अपने परिवार वालों से दूर दूसरी जगह पर रह रही थी और कुछ समय पहले ही अपने गांव लौट कर आई थी। मान्या ने इसी साल मई में अपने प्रेमी से शादी की थी। मान्य के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं थे क्योंकि जिस लड़के से उसने शादी की वह उनकी जाति का नहीं था। मान्या के घर वालों के डर के चलते वो और उसका पति हुबली से लगभग 100 किलोमीटर दूर हावेरी जिले में जाकर रहने लगे थे।
कई महीने वहां रहने के बाद दोनों 8 दिसंबर को ही अपने गांव लौटे थे। जानकारी के अनुसार, मान्या के घरवालों ने रविवार को उसके पति और ससुर पर हमला किया था। वे दोनों खेत में काम कर रहे थे तभी मान्य के घरवालों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद शाम को 6 से 6:30 बजे के बीच एक बार फिर मान्या का पिता और उसके साथी लोहे के पाइप हाथों में लिए हुए मान्य के ससुराल में जबरदस्ती घुस गए और उन्होंने गर्भवती मान्या पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
मान्या पर हमला होता देख उसके सास-ससुर उसे बचाने बीच में आए लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में मान्या के सास-ससुर को कई गंभीर चोटें आई। वहीं मान्या को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऑनर किलिंग के इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने मान्या के पिता, प्रकाश फकीरगौड़ा और उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
22 Dec 2025 01:51 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।