4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्लीज प्रिंसिपल सर मुझे छोड़ दो, मैं आपकी स्टूडेंट हूं’…फिर भी नहीं माना दरिंदा, जबरदस्ती पकड़ कर…

रोहतक में एक स्कूल प्रिंसिपल पर 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

Crime News

स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के रोहतक में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि स्कूल के NCC कैंप के दौरान प्रिंसिपल ने उसे काम के बहाने से ऑफिस भेजा और वहीं पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। प्रिंसिपल ने छात्रा के गाल और गले पर जबरन किस किए और छात्रा के विरोध करने पर उसे स्कूल से निकालने की धमकी भी दी।

NCC कैंप के दौरान हुई घटना

यह मामला कलानौर के गवर्नमेंट स्कूल का बताया जा रहा है। यहां 7 जनवरी को NCC का कैंप लगा था। इसी दौरान प्रिंसिपल छात्रा के पास आया और उसने छात्रा से कहा कि वह जाकर उसके ऑफिस से नोटबुक लेकर आए। प्रिंसिपल के कहने पर छात्रा ऑफिस में चली गई और उसके पीछे-पीछे वह खुद भी ऑफिस में आ गया। प्रिंसिपल ने छात्रा के कंधे पर हाथ रखा और जबरदस्ती उसके गाल और गले पर किस करने लगा। छात्रा बार-बार प्रिंसिपल से उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह दरिंदा फिर भी नहीं रुका।

स्कूल से निकालने की दी धमकी

छात्रा के लगातार विरोध करने के बावजूद भी जब प्रिंसिपल नहीं रुका तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। इतने में ही प्रिंसिपल ने छात्रा का मुंह पकड़ लिया और उसे धमकाने लगा। उसने कहा कि अगर तुमने किसी से भी यह बात कही तो मैं तुम्हें स्कूल से निकाल दूंगा। इस बात से छात्रा डर गई और उसने किसी से यह बात नहीं कही। वह कई दिनों तक घर में चुपचाप रहने लगी जिसके चलते उसके माता-पिता ने जोर देकर उससे सवाल किए। इसके बाद छात्रा रोने लगी और उसने अपने घर वालों को पूरा मामला बताया।

आरोपी प्रिंसिपल से पूछताछ करेगी पुलिस

इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अगर आरोपी प्रिंसिपल इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।