27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द बजेगा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग का इन राज्यों में दौरा शुरू, एक चरण में मतदान पर मंथन

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराने के विकल्प पर मंथन चल रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections

फोटो सर्कल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग। (इमेज सोर्स: लाइव लॉ)

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने मार्च से मई के बीच प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग कई राज्यों का दौरा कर जमीनी हालात, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूचियों की समीक्षा कर रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराने के विकल्प पर मंथन चल रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। ज्यादातर दलों ने राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराने का अनुरोध किया। बैठक में डीएमके, अन्नाद्रमुक, भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बसपा, आप और अन्य शामिल हुए।

बंगाल में एक चरण के लिए ज्यादा फोर्स चाहिए

चुनाव आयोग के आकलन के अनुसार, अगर पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में कराए जाते हैं, तो सीएपीएफ की करीब 2500 कंपनियों की जरूरत होगी। आयोग गृह मंत्रालय से चर्चा करेगा। अगर चुनाव एक चरण में संभव नहीं हुआ, तो चरणों की संख्या कम रखी जाएगी।

एक चरण के फायदे और चुनौतियां

अधिकारियों का मानना है कि एक चरण में चुनाव कराने से बाहरी लोगों की आवाजाही और मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंकाएं कम होंगी। इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और नियंत्रित रह सकती है। हालांकि, प्रबंधन चुनौतीपूर्ण होगा।

अप्रैल से मई के बीच चुनाव कार्यक्रम संभव

माना जा रहा है कि अप्रैल से मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। तैयारियों का अंतिम आकलन पूरा होने के बाद आयोग कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। फिलहाल पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होना शेष है।

कहां चुनाव, अभी किसकी सरकार? राज्य सत्ताधारी दल कुल सीटें

राज्य / केंद्रशासित प्रदेशसत्ताधारी दलकुल सीटें
असमभाजपा126
पुडुचेरीभाजपा30
केरलएलडीएफ140
पश्चिम बंगालटीएमसी294
तमिलनाडुडीएमके–कांग्रेस गठबंधन232

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!