AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पंजाब के पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूर्व IG अमर सिंह चहल ने अपने सुरक्षाकर्मी की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चहल की मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक 12 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने करोड़ों के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है।
चहल के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पटियाला के SSP वरुण शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और वहीं उन्हें चहल का सुसाइड लेटर भी मिला। यह सुसाइड नोट सिंह ने DGP गौरव यादव के नाम लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह हाल ही में IPS नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे जिसमें निवेश के बदले बहुत अधिक मुनाफा देने का लालच दिया जाता था। फायदे के लालच में सिंह ने 8.10 करोड़ रुपये की रकम इनवेस्ट कर दी लेकिन बाद में उन्हें पता चला यह पूरा मामला फ्रॉड है। इस नोट में चहल ने बताया कि निवेश की गई इस राशि का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उधार लिया था।
रिश्तेदारों से लिया करीब 7.5 करोड़ रुपए का यह कर्ज वह चुका नहीं पा रहे थे और इसी के चलते उन्हें गहरा मानसिक तनाव था। सुसाइड नोट में चहल ने पुलिस से अपने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है। चहल IG पद से रिटायर होने के बाद से पटियाला में रह रहे थे। चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में दोषी पाए गए थे। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस मामले में 24 फरवरी 2023 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें चहल के साथ-साथ कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
22 Dec 2025 05:17 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:14 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।