AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

तमिलनाडु के मदुरै से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में एक 51 साल के आदमी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि नर्स ने अपने परिवार द्वारा तय किए गए शख्स से शादी करने से इंकार कर दिया था। उसने दूसरी जाति के व्यक्ति से विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर उसके पिता और भाई बौखला उठे थे।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया कि मृतका की पहचान 24 वर्षीय आर प्रियंका के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विरुधुनगर जिले की रहने वाली है। प्रियंका तिरुनेलवेली के एक अस्पताल में नर्स थी।
यह घटना 20 दिसंबर को हुई। चाकू से हमले के बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 दिसंबर को सरकारी राजाजी अस्पताल में प्रियंका ने गंभीर चोटों के कारण अपना दम तोड़ दिया।
आरोपियों की पहचान 51 वर्षीय पी रमेश और 21 वर्षीय आर बालामुरुगन के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर बताए जाते हैं।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका ने दूसरे शख्स से विवाह तय होने के बाद इस महीने की शुरुआत में अपना घर छोड़ दिया था।
इसके बाद, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद वह विरुधुनगर के एक केयर होम में मिली।
20 दिसंबर को प्रियंका अपने घर जाने को तैयार हो गई। तब परिवार ने आश्वासन दिया कि शादी के मामले को बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, बाप-बेटे दोनों प्रियंका की पसंद से नाराज थे। वे किसी तरह से समझा-बुझाकर उसे केयर होम से अपने घर ले गए।
प्रियंका को बार-बार समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही, जिसके बाद दोनों से उस पर चाकू से हमला कर दिया।
प्रियंका की बहन और बहनोई ने आनन-फानन में उसे सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन में पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
26 Dec 2025 11:11 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।