Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, 5 महीने बाद लैंडर करने लगा यह काम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक और खुशखबरी दी है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
chandrayaan_3_nasa.jpg

चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने खुशखबरी देते हुए बताया कि लैंडर के उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लोकेशन मार्कर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर पर लगा लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे ने लैंडिंग के पांच महीने बाद काम करना शुरू कर दिया है। अपने बयान में इसरो ने कहा, 'एलआरओ पर लूनर ऑर्बिटर लेजर अल्टीमीटर (लोला) का इस्तेमाल किया गया। यह जानकारी चंद्रमा की रात के समय हासिल की गई, जब एलआरओ चंद्रयान-3 के पूर्व में बढ़ रहा था।'

इससे क्या लाभ होगा

इसरो ने कहा, 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर नासा का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (एलआरए) दीर्घकालिक जियोडेटिक स्टेशन और चंद्र सतह पर लैंड मार्कर के रूप में काम करना जारी रखेगा। इससे वर्तमान और भविष्य के चंद्र मिशन को लाभ होगा। इस माप से अंतरिक्ष यान की कक्षीय स्थिति के तय करने में सहायता मिलेगी। साथ ही चंद्रमा की गतिशीलता, आंतरिक संरचना और गुरुत्वाकर्षण विसंगतियों से जुड़ी जानकारी मिलेगी।'

कई दशकों तक चलेगा मात्र 20 ग्राम वजनी ऑप्टिकल उपकरण

नासा के एलआरए (LRA) को चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर से जोड़ा गया था, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत हुआ। इसमें एक अर्धगोलाकार ढांचे पर 8 कोने वाले-घन रेट्रोरिफ्लेक्टर शामिल हैं, जिसका उपयोग उपयुक्त उपकरणों के साथ चंद्रमा की सतह पर परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यान को विभिन्न दिशाओं से लेजर की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्टिकल उपकरण का वजन लगभग 20 ग्राम है और यह चंद्रमा की सतह पर दशकों तक कार्रवाई करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: ललन सिंह के करीबियों की छुट्टी, नीतीश की JDU टीम का ऐलान, 11 महासचिव बनाए गए

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar