15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजघाट इलाके में संजय गांधी का स्मारक, वीपी सिंह को नहीं मिली जगह, क्या मनमोहन सिंह का बन पाएगा?

26 दिसंबर को निधन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए स्मारक कहां और कैसे बनाया जाएगा

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मरणोपरांत उचित सम्मान दिये जाने और उनकी याद में स्मारक बनाए जाने को लेकर कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक को लेकर नियमों और इसके इतिहास के बारे में जानना दिलचस्प होगा। बता दें कि चार पूर्व प्रधानमंत्रियों को छोड़ सभी के स्मारक दिल्ली में हैं। दिलचस्प है कि विश्वनाथ प्रताप सिंह का स्मारक अब तक बना ही नहीं है, जबकि संजय गांधी का स्मारक दिल्ली में उसी इलाके में हैं जहां महात्मा गांधी और देश के अन्य प्रधानमंत्रियों का स्मारक बना है।

स्मारकों का इतिहास

आजाद भारत में सबसे पहले जिस बड़े नेता को कुर्बानी देनी पड़ी वह थे महात्मा गांधी। गांधी की 30 जनवरी, 1948 को नाथू राम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यमुना किनारे राज घाट पर उनकी समाधि बनाई गई। उसके बाद उसी इलाके में उन नेताओं का भी अंतिम संस्कार किया जाने लगा जो प्रधानमंत्री रहे थे। संजय गांधी उनमें एक अपवाद थे। वह प्रधानमंत्री या सरकार में किसी ओहदे पर नहीं थे, फिर भी पंडित जवाहर लाल नेहरू के स्मारक (शांति वन) के पास ही संजय का भी स्मारक बनवाया गया।

क्र.प्रधानमंत्री निधन कब हुआस्मारक कहां बना
1जवाहर लाल नेहरू27 मई 1964शांति वन
2लालबहादुर शास्त्री11 जनवरी 1966विजय घाट
3इन्दिरा गान्धी31 अक्टूबर 1984 शक्ति स्थल
4मोरारजी देसाई10 अप्रैल 1995अभय घाट
5चौधरी चरण सिंह 29 मई 1987 किसान घाट
6राजीव गान्धी21 मई 1991वीर भूमि
7चंद्रशेखर8 जुलाई 2007जननायक स्थल
8नरसिम्हा राव23 दिसंबर 2004 ज्ञान भूमि
9इंद्रकुमार गुज़राल30 नवंबर 2012स्मृति स्थल परिसर
10अटल बिहारी वाजपेयी16 अगस्त 2018सदैव अटल

स्मारक का नाम दिल्ली में विभिन्न प्रमुख नेताओं के स्मारक स्थित हैं, जो उनके योगदान को सम्मानित करते हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह के लिए अभी तक कोई स्मारक नहीं है। अब, कांग्रेस और भाजपा के बीच यह बहस चल रही है कि 26 दिसंबर को निधन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए स्मारक कहां और कैसे बनाया जाएगा, और यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि उस समय सत्ता किसके हाथ में है।

वी.पी. सिंह का कोई स्मारक नहीं

वी.पी. सिंह, जिन्होंने 1989-90 में प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और मंडल आयोग के विवाद के बाद देश की सियासत बदल दी, वी.पी. सिंह अब तक एकमात्र ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री हैं जिनका कोई स्मारक नहीं है। सियासी गलियारों में यह सवाल अकसर उठता है कि वी.पी. सिंह के योगदान को क्यों सम्मानित नहीं किया गया, जबकि अन्य प्रधानमंत्री जैसे अटल बिहारी वाजपेयी, राजीव गांधी, और नरसिम्हा राव के लिए दिल्ली में स्मारक बनाए गए हैं।

क्या है प्रोटोकॉल?

यहां बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और अन्य किसी विशेष व्यक्ति के लिए समाधि बनाने को लेकर देश में कोई खास कानून नहीं है। हालांकि, इससे जुड़े कई दिशा-निर्देश और प्रथाएं हैं, जो केवल केंद्र सरकार तय करती है। पूर्व प्रधानमंत्रियों या अन्य नेताओं की समाधि को बनाना और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भारत सरकार की होती है।

मनमोहन सिंह के लिए स्मारक की योजना

कांग्रेस और भाजपा के बीच बहस के बीच, यह चर्चा की जा रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए एक उपयुक्त स्मारक कब और कहां बनाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जो उनके सम्मान के योग्य नहीं था, जबकि मोदी सरकार इस बात पर काम कर रही है कि डॉ. सिंह के योगदान को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक उपयुक्त स्मारक बनवाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निर्णय एक ट्रस्ट के द्वारा लिया जाएगा, जिसमें दोनों दलों के सदस्य शामिल होंगे, और चर्चा की जा रही है कि यह स्मारक शांति वन, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास बनाया जा सकता है। इस तरह, भारत के विभिन्न प्रधानमंत्री और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए विभिन्न स्थलों पर स्मारक बनाए गए हैं, लेकिन वी.पी. सिंह का स्मारक अब तक कहीं भी नहीं है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!