Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

हड़प्पा के समय कर्नाटक के इस कस्बे में भी थी मानव बस्तियां

-विशेषज्ञ बता रहे दक्षिण के प्राचीन इतिहास को फिर से लिखने की दिशा में एक बड़ा कदम -मस्की में पूर्व में मिले अशोक शिलालेख से भी पहले का इतिहास उजागर कभी मौर्य राजवंश के शासक सम्राट अशोक के काल के शिलालेख की खोज ने मस्की को पहली बार पुरातात्विक मानचित्र पर स्थापित किया था, लेकिन […]

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Maski Karnataka
रायचूर जिले के मस्की में खुदाई

-विशेषज्ञ बता रहे दक्षिण के प्राचीन इतिहास को फिर से लिखने की दिशा में एक बड़ा कदम

-मस्की में पूर्व में मिले अशोक शिलालेख से भी पहले का इतिहास उजागर

कभी मौर्य राजवंश के शासक सम्राट अशोक के काल के शिलालेख की खोज ने मस्की को पहली बार पुरातात्विक मानचित्र पर स्थापित किया था, लेकिन अब नई खोजों ने इस कस्बे के अतीत को और भी गहराई और गौरव के साथ सामने ला दिया है। रायचूर जिले के मस्की कस्बे में मल्लिकार्जुन पहाड़ी और आंजनेय स्वामी मंदिर के पास खुदाई के दौरान 4000 साल पुरानी मानव बस्ती के प्रमाण सामने आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस क्षेत्र से मिट्टी के बर्तन, खाना पकाने के उपकरण, औजार और अन्य कलात्मक वस्तुएं खोजी हैं, जो उस समय की एक समृद्ध और सतत मानव सभ्यता का संकेत देती हैं। यह खोज इस तथ्य को बल देती है कि मस्की में 11वीं से 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच मानव बस्ती सक्रिय थी। इस शोध का नेतृत्व अमरीकस की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एंड्रयू एम. बाउर, कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के डॉ. पीटर जी.जोहान्सन और भारत के शिव नाडर विश्वविद्यालय के डॉ. हेमंत कदंबी कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमति प्राप्त करने के बाद यह टीम बीते तीन महीनों से मस्की में गहन खुदाई और अध्ययन में जुटी है।

अब तक 271 संभावित पुरातात्विक स्थलों की पहचान

टीम ने मस्की क्षेत्र में अब तक 271 संभावित पुरातात्विक स्थलों की पहचान की है। इनमें से मल्लिकार्जुन पहाड़ी और आस-पास के मंदिरों के निकट किए जा रहे खुदाई कार्य में ऐसे प्रमाण मिले हैं जो प्राचीन दक्षिण भारतीय जीवन शैली और सांस्कृतिक परंपराओं पर रोशनी डालते हैं।

हड़प्पा युग के समकालीन बसाहट

प्रमुख पुरातत्वविद डॉ. कदंबी ने कहा कि हमने मस्की में 4000 साल पुरानी मानव बसाहट के ठोस प्रमाण पाए हैं। उन्होंने बताया कि जो उपकरण और बर्तन मिले हैं, वे उस समय के लोगों के खानपान, घरेलू जीवन और शिल्पकला की झलक देते हैं। इससे पहले मस्की उस स्थान के रूप में जाना जाता था, जहां सम्राट अशोक का एक शिलालेख मिला था, जिसमें अशोक नाम का पहला स्पष्ट उल्लेख हुआ था। अब यह ताजा खोज मस्की को न केवल मौर्यकालीन इतिहास का हिस्सा बनाती है, बल्कि इसे हड़प्पा युग के समकालीन एक प्राचीन और उन्नत सभ्यता के रूप में भी चिन्हित करती है। यह खोज न केवल दक्षिण भारत के प्राचीन इतिहास को फिर से लिखने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि मस्की को भारतीय पुरातत्व में एक नई केंद्रीय पहचान भी देती है।

अशोक से पहले का इतिहास

1915 में खोजे गए प्रसिद्ध मस्की शिलालेख में सम्राट अशोक का पहला स्पष्ट उल्लेख था। उस खोज ने मस्की को इतिहास में विशेष स्थान दिलाया। अब 110 साल बाद वहीं की मिट्टी एक और कालखंड का राज खोल रही है, जो अशोक से भी पहले की दुनिया की गवाही देती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar