4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: एक बार फिर पलटेगा मौसम, 5,6,7,8,9,10 और 11 फरवरी को होगी जमकर बारिश; मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने बताया कि सात दिनों के दौरान आंधी चलेगी, बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा ठंडी हवा चलने से सर्दी एक बार फिर से बढ़ सकती है। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 04, 2026

IMD Alert, IMD Weather Alert, North India Weather, Western Disturbance India,

मौसम विभागने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: देश का मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश हो रही है। मंगलवार को यूपी और एमपी के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। IMD ने कहा कि आने वाले सात दिन आसान नहीं होने वाले हैं, क्योंकि तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में कहर बरपाने वाले हैं।

आंधी-बारिश और ओले गिरने की जताई संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि इन सात दिनों के दौरान आंधी चलेगी, बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा ठंडी हवा चलने से सर्दी एक बार फिर से बढ़ सकती है। 

IMD के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से सक्रिय है और दूसरा 5 फरवरी से सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा, तीसरा विक्षोभ 8 फरवरी के आसपास अपना असर दिखाएगा, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। 

इन जगहों पर होगी बारिश

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। कहीं येलो अलर्ट है तो कहीं ऑरेंज अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में पिछले डेढ़ दिन से हो रही बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। 4 फरवरी को दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बनी रहेगी। इसका असर ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

यूपी में भी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम और ज्यादा बिगड़ने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी जिलों तक कई जगहों पर तेज बारिश, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। हवाएं तेज चलेंगी और अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। घना कोहरा लोगों की दिक्कतें और बढ़ा सकता है।