16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में खौफनाक वारदात, पूर्व सैनिक ने पत्नी-सास को AK-47 से मारी गोली, पुलिस के सामने खुद को उड़ाया

पंजाब के गुरदासपुर में निजी विवाद के चलते जेल गार्ड और पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह ने अपनी AK-47 से पत्नी और सास की हत्या कर दी और पुलिस घेराबंदी के बाद खुद को भी गोली मार ली।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
आधी रात पति का पत्नी पर कहर (File Photo)

आधी रात पति का पत्नी पर कहर (File Photo)

पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केंद्रीय जेल में गार्ड की ड्यूटी करने वाला पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह ने घरेलू लड़ाई झगड़े के चलते पहले अपनी पत्नी अकविंदर कौर (उम्र करीब 30 वर्ष) और सास गुरजीत कौर (उम्र करीब 55 वर्ष) को अपनी सरकारी AK-47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया और शहर के 7 नंबर स्कीम स्थित रिहायशी क्वार्टरों में जाकर छुप गया। जब पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने की अपील की तो करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद भी उसने हथियार नहीं डालने से इनकार कर दिया। अंत में उसने खुद को भी AK-47 से गोली मार ली।

देर रात हुई घटना

पुलिस के अनुसार यह खौफनाक वारदात बीती रात करीब 3 बजे गांव गुट्ठी (गुरदासपुर) में हुई। हत्या के बाद गुरप्रीत शहर में आकर छुप गया था। सूचना मिलते ही SSP गुरदासपुर आदित्य के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेर लिया। आरोपी को लगातार सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस को धमकी दी कि वह खुद को गोली मार लेगा। काफी देर मनाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

“गुरप्रीत को लेकर साली का बयान

मृतका अकविंदर कौर की बहन परमिंदर कौर ने बताया कि 2016 में उनकी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से दोनों में लगातार झगड़े होते थे। परमिंदर ने गुरप्रीत को “साइको किस्म का व्यक्ति” बताया और कहा कि उसने रात के अंधेरे में उनकी मां और बहन को गोली मार दी और अब खुद भी मर गया।

क्या करता था गुरप्रीत?

गुरप्रीत सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड था। बाद में वह निजी सुरक्षा कंपनी पैसको में कार्यरत था और उसकी ड्यूटी गुरदासपुर केंद्रीय जेल में गार्ड के तौर पर लगी थी। उसे सरकारी AK-47 राइफल ड्यूटी के लिए जारी की गई थी, जिससे उसने यह पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!