8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पत्नी को प्रेमी के घर भेजा… फिर उठाया यह खौफनाक कदम, पति की गैरमौजूदगी में बनाए थे संबंध!

Wife Murdered at Lover House: उत्तरी बंगाल के धूपगुड़ी में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपने शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर लिया है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

2 min read
Google source verification
CG News: डिलीवरी के बाद आदिवासी महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Dhupguri Wife Murder: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां पति-पत्नी के रिश्ते में चल रहे विवाद ने एक महिला की जान ले ली। धूपगुड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अफेयर को लेकर बढ़ता गया विवाद

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय सोमा रॉय बर्मन के रूप में हुई है। सोमा का पति श्रीकांत रॉय मजदूरी करता है और लंबे समय से केरल में काम कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीकांत की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी का पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति से करीबी रिश्ता बन गया था।

जब कुछ समय पहले श्रीकांत छुट्टियों पर घर लौटा, तो उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी पति तनाव में रहने लगा और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। इन झगड़ों ने घर का माहौल पूरी तरह बिगाड़कर रख दिया था।

प्रेमी के घर जाकर की हत्या

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले हुए झगड़े के बाद श्रीकांत ने अपनी पत्नी को तंग आकर उसके कथित प्रेमी के घर भेज दिया था। बताया जा रहा है कि सोमा वहीं अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। इसके कुछ समय बाद शनिवार सुबह श्रीकांत अचानक अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा। वहां दोनों पति और पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ और यह झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया।

इसके बाद गुस्से में आकर श्रीकांत ने धारदार हथियार से सोमा पर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि सोमा की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद थाने जाकर किया सरेंडर

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद श्रीकांत सीधे धूपगुड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सोमा का शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जलपाईगुड़ी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।