AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

IMD Alert: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी और राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। राजस्थान के माउंट आबू, नागौर और फतेहपुर समेत कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, एमपी के इंदौर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। यहां 10 साल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
बिहार में सर्दी का सितम बढ़ते जा रहा है। 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। बीते गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा। यहां तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान 28.4°C फारबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया। आज सुबह से खगड़िया, मधुबनी, सुपौल, बेतिया समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है।
राजस्थान को लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले 2-3 दिनों में कुछ क्षेत्रों तक सीमित रूप से दिख सकता है। इसके कारण हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अस्थायी बदलावों के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, राजस्थान में दिन का तापमान लगभग सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 18-20 दिसंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना भी बन रही है।
यूपी में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है। 12 दिसंबर की सुबह की शुरुआत भी कोहरे से हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो तक गिरने की चेतावनी जारी की है। आज बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
12 Dec 2025 08:28 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।