15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब…ब्रिटेन के फाइटर पायलटों को भारत देगा उड़ान का ‘गुरुमंत्र’, खुद ब्रिटेन ने सौंपा जिम्मा

Britain Fighter Pilot Training: दिल्ली में आयोजित 19वीं 'इंडिया-यूके एयर स्टाफ टॉक्स' के बाद ऐतिहासिक समझौते पर लगी मुहर के तहत भारतीय वायुसेना के 'क्वालिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर' ब्रिटेन के 'आरएएफ वैली' बेस पर ब्रिटिश पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग देंगे।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
United Kingdom Fighter Pilot Training

भारतीय वायुसेना अब ब्रिटिश पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग देगी (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

United Kingdom Fighter Pilot Training: दशकों तक जिस रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) की परंपराओं से दुनिया ने बहुत कुछ सीखा, अब उसी के आंगन में भारतीय वायुसेना (आइएएफ) के प्रशिक्षक अपनी महारत का लोहा मनवाएंगे। दिल्ली में आयोजित 19वीं 'इंडिया-यूके एयर स्टाफ टॉक्स' के बाद ऐतिहासिक समझौते पर लगी मुहर के तहत भारतीय वायुसेना के 'क्वालिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर' ब्रिटेन के 'आरएएफ वैली' बेस पर ब्रिटिश पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग देंगे। यह पहला मौका है जब भारतीय उड़ान प्रशिक्षक ब्रिटेन के भविष्य के लड़ाकू पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की बारीकियां सिखाएंगे। वायु सेना और अन्य देशों के बीच सामान्य ट्रेनिंग साझेदारी या एक्सचेंज प्रोग्राम पहले भी रहा है, लेकिन फास्ट-जेट लड़ाकू ट्रेनिंग देने जैसा यह पहला मामला है, खासकर ब्रिटिश पायलटों को सीधे प्रशिक्षित करने वाला।

दो साल ट्रेनिंग की कमान भारतीयों के हाथ

फिलहाल, दो साल तक तीन भारतीय प्रशिक्षक इस मिशन पर तैनात रहेंगे। वे भारतीय वायुसेना के कमांड में रहते हुए ब्रिटिश कमांडरों के साथ मिलकर काम करेंगे। भारतीय प्रशिक्षक ब्रिटेन के बीएई हॉक टी2 या टेक्सन टी1 विमानों पर ट्रेनिंग देंगे। दिलचस्प बात यह है कि भारत भी 'हॉक' विमानों का उपयोग अपने मुख्य एडवांस जेट ट्रेनर के रूप में करता है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) लाइसेंस के तहत भारत में ही बनाती है।

तीनों सेनाओं में बढ़ा भारतीय 'गुरुओं' का कद

वर्तमान में भारतीय सेना के अधिकारी ब्रिटेन की तीनों प्रतिष्ठित सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षक के रूप में तैनात हैं…
नौसेना: मई 2024 से 'ब्रिटानिया रॉयल नेवल कॉलेज डार्टमाउथ' में भारतीय नौसेना अधिकारी तैनात।
थल सेना: मई 2025 से 'रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट' में भारतीय सेना के अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हैं।
वायुसेना: अब 'आरएएफ वैली' में भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षक इस कड़ी को पूरा करेंगे।

बीते सालों में सैन्य सहयोग ने पकड़ी रफ्तार

पिछले कुछ सालों में सैन्य सहयोग ने रफ्तार पकड़ी है। 2023 में भारतीय वायुसेना ने ब्रिटेन के 'कोबरा वॉरियर' अभ्यास में पहली बार हिस्सा लिया, तो 2024 में रॉयल एयरफोर्स ने भारत के 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास में अपना दम दिखाया। इसके अलावा बीते साल दोनों देशों के 'कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स' ने अब तक का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास भी किया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!