AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Tribal Congress Leader: झारखंड में कांग्रेस नेता की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चौंका देने वाली घटना कर्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गुयू गांव में घटित हुई है। कांग्रेस नेता सुमित तिग्गा एक सक्रिय और आदिवासियों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले नेता के रूप में जाने जाते थे। कांग्रेस नेता की हत्या की सूचना मिलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और क्षेत्र में आक्रोश में फैल गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और आदिवासी नेता की हत्या को व्यक्तिगत दुश्मनी और साथ ही राजनीतिक षड़यंत्र के दृष्टिकोण से भी जांच रही है।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आदिवासी नेता सुमित तिग्गा रविवार शाम को अपने घर पर ही मौजूद थे। बाद में तिग्गा अपने परिचितों द्वारा बुलाने पर घर से बाहर गए और बाद में वह गांव में अलाव के पास बैठे दोस्तों के एक समूह में शामिल हो गए थे। कुछ समय बाद कथित तौर पर एक अज्ञात हमलावर पीछे से आया और उसने तिग्गा पर गोली चला दी, जिसके बाद वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े थे।
सुमित तिग्गा एक ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते थे। साथ ही वह आदिवासी कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भूमिका निभाते थे। साथ ही तिग्गा आदिवासी कांग्रेस की कर्रा ब्लॉक यूनिट के महासचिव थे।
गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तिग्गा के परिवार को सूचित किया। इसके बाद तिग्गा को तुरंत रांची के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस गांव पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। साथ ही घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के RIMS भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्या की जांच व्यक्तिगत दुश्मनी और राजनीतिक दुश्मनी सहित सभी संभावित पहलुओं को देखते हुए की जा रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं और दोषियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई हैं।"
आदिवासी युवा नेता ही हत्या पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं में गुस्सा हैं। आदिवासी कार्यकर्ताओं और निवासियों ने हत्या की कड़ी निंदा की है।। साथ ही हत्यारे को पकड़कर सख्त सजा देने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाएं आदिवासी बहुल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
22 Dec 2025 05:00 pm
Published on:
22 Dec 2025 03:21 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।