28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Air Crash: संजय को बचाने के लिए 8 लाख में बुक किया था एयर एम्बुलेंस, उड़ान भरने के 23 मिनट बाद…

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में बड़ा विमान हादसा: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज संजय कुमार और डॉक्टर समेत 7 की मौत। परिवार ने इलाज के लिए 8 लाख का लोन लेकर बुक की थी फ्लाइट। उड़ान भरने के मात्र 23 मिनट बाद एटीसी से टूटा था संपर्क। जानें पूरी खबर।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Jharkhand Air Ambulance Crash: Sanjay Sahu Was Being Taken to Delhi for Treatment; Bodies Recovered, Deceased Include Pilot and Doctor

झारखंड एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत गई। तस्वीर में संजय कुमार अपनी पत्नी के साथ (Photo-IANS)

Ranchi-Delhi Air ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। यहां के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित घने जंगलों में रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार मरीज, उनके परिजनों और मेडिकल क्रू समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस ने कल शाम (23 फरवरी) करीब 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के मात्र 23 मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया।

बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक मौसम बिगड़ गया था। तेज हवाओं और बेहद कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण पायलट ने रूट डायवर्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और करमाटांड के पास घने जंगलों में जा गिरा।

8 लाख लोन लेकर किया था बुक

मृतक संजय कुमार लातेहार के चंदवा कस्बे में एक छोटा रेस्टोरेंट चलाते थे। सोमवार 16 फरवरी को उनके रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। रांची में इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया था। संजय की जान बचाने के लिए उनके परिवार ने अपनी जमा-पूंजी के साथ-साथ रिश्तेदारों और लोन लेकर 8 लाख रुपए जुटाए और एयर एम्बुलेंस बुक की थी। परिवार को उम्मीद थी कि दिल्ली में बेहतर इलाज से संजय ठीक हो जाएंगे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

हादसे के शिकार हुए मृतक

इस एयर एम्बुलेंस हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और चार अन्य लोग शामिल हैं-

  • परिजन: मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी बसंती देवी और भांजा ध्रुव।
  • क्रू मेंबर: पायलट स्वराज दीप सिंह और को-पायलट विवेक।
  • मेडिकल टीम: डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और नर्सिंग स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा।

इलाके में शोक की लहर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन जंगल घना होने के कारण राहत कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद से चंदवा और सिमरिया क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने एक ही पल में अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो दिया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!