13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के निशाने पर सुख जवांधा, दुकान पर बरसाई गोलियां, सोशल मीडिया पोस्ट पर दी धमकी

Harry Boxer Threat: लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने पुर्तगाल में सुख जवांधा की दुकान पर फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली और धमकी भरा पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में ब्लैकमेलिंग और विरोधियों को नुकसान पहुँचाने की चेतावनी भी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 13, 2026

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के निशाने पर सुख जवांधा (X)

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने एक बार फिर धमकी के अंदाज़ में सुख जवांधा की दुकान पर फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली है। इसी के साथ एक धमकी भरा पोस्ट भी वायरल हुआ है, जिसने भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर ली फायरिंग की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक पोस्ट में बताया गया है कि पुर्तगाल स्थित सुख जवांधा की दुकान पर हुई फायरिंग उन्होंने ही कराई है। पोस्ट में न केवल हमला स्वीकार किया गया है, बल्कि धमकी भी दी।

'सुधार नहीं तो अगली बार गोली मारेंगे'

सोशल मीडिया पोस्ट में साफ शब्दों में धमकी दी गई है कि यदि ऐसे कार्य ‘सुधार’ नहीं किए गए, तो अगली बार सीधे गोली मार दी जाएगी। धमकी में यह भी कहा गया है कि विरोधियों और उनके परिवारों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है, क्योंकि “हमें आप सबकी पूरी जानकारी है और हम कभी भी आपके दरवाज़े पर पहुँच सकते हैं।”

सुख जवांधा पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

पोस्ट में खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ और ‘सुनील मीणा’ बताने वाला व्यक्ति लिखता है कि सुख जवांधा संबंधित भारतीय युवकों को काम देता है, उनके पैसे रोकता है और उनके पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेलिंग करता है। यह गंभीर आरोप भारतीय समुदाय में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है।