AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार माने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में राजनीतिक गतिविधियों से उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी का कद लगातार बढ़ता दिख रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस के चर्चित सांसद इमरान मसूद के सोमवार को प्रियंका गांधी पर दिए एक बयान और उस पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के जवाब ने राजनीतिक हलकाें में तूफान मचा दिया।
प्रियंका गांधी द्वारा गाजा का मुद्दा उठाने और बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर चुप्पी पर सवाल पूछा गया तो सांसद मसूद ने कहा कि 'प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए न, फिर देखिए कैसे जवाब देती हैं इंदिरा गांधी की तरह। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, प्रियंका भी ऐसा इलाज करेंगी कि बांग्लादेश भारत विरोधी अड्डा नहीं बन पाएगा।' उनसे जब पूछा गया कि प्रियंका जब पीएम बनेंगी तो राहुल क्या करेंगे?
इस पर मसूद ने कहा कि दोनों बहन-भाइयों को अलग न देखें, वे इंदिरा गांधी के पोते-पोती हैं, एक चेहरे पर दो आंख हैं। हालांकि बयान पर बवाल मचने पर मसूद ने सफाई भी दी कि उनके बयान को बेवजह तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस में नेतृत्व स्पष्ट है, राहुल गांधी उनके सबसे सम्मानित नेता हैं और प्रियंका गांधी भी उसी नेतृत्व का हिस्सा हैं।
इमरान मसूद के बयान के बाद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनकी (प्रियंका की) पूरे देश में डिमांड है। पूरे देश में यह मांग है कि प्रियंका आएं और नेतृत्व करें। मांग तो यह भी हो रही है कि मैं राजनीति में आऊं, लेकिन ऐसी बातें बाद की हैं। पहले यह देखना चाहिए कि देश हित में क्या है।
सांसद मसूद के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह चल रही है। राहुल गांधी ने जनता, पार्टी सदस्यों और कांग्रेस मुख्यालय का समर्थन खो दिया है।
जर्मनी के दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां एक कॉलेज में विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि भारत में संस्थानिक ढांचे, खुफिया और जांच एजेंसियों पर बीजेपी का कब्जा है. भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हरियाणा में हम जीते थे लेकिन चुनावी व्यवस्था में समस्या की वजह से हमें हरा दिया गया। हमने प्रेस कांफ्रेंस में यह साबित किया है कि हम हरियाणा में जीते थे और महाराष्ट्र में चुनाव निष्पक्ष नहीं थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
24 Dec 2025 05:41 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।