3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी आज कर्नाटक-महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी जनसभाएं, यूपी-बिहार में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार और यूपी में कमान संभालते नजर आयेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
MODI RAHUL campaign

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में एनडीए गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है। वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।

राहुल गांधी रहेंगे यूपी-बिहार में

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में आज रैली करेंगे। वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के पक्ष में पहली संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज राहुल गांधी असम का दौरा भी कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में केरल के दौरे पर रहेंगी।