13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में AIMIM में टूट सवाल पर भड़क उठे ओवैसी, कहा- “अगर हमारी पार्टी को तोड़ा गया तो…”

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई तो जनता से इन्हें तमाचा मिलेगा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Jan 17, 2026

AIMIM, Asaduddin Owaisi, Maharashtra bmc result,

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने शानदार प्रदर्शन किया है। 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम में AIMIM ने 125 सीटें जीती हैं। मुंबई में 8 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं संभाजीनगर और मालेगांव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। AIMIM के शानदार प्रदर्शन पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर भी स्पष्ट कर दिया। 

क्या बोले औवैसी?

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई तो जनता से इन्हें तमाचा मिलेगा। इससे पहले बिहार में हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई थी। वहां पर जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। सांसद ओवैसी ने कहा कि कॉरपोरेटर हमारी पार्टी से चुन कर आए हैं तो वो कहीं नहीं जाएंगे।

गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कही ये बात

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन करना है या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। इसका फैसला कोई भी पार्षद नहीं कर सकता है। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे बिना पार्टी के खुद से कोई फैसला नहीं करें। 

यह जनता का फैसला – ओवैसी

परिणाम को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह तो चुनाव था। यह जनता का फैसला है। AIMIM पार्टी आगे और मजबूत होगी। मुझे अफसोस है कि मैं पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार नहीं कर सका; अगर हम वहां और ध्यान देते तो शायद हमारे और पार्षद जीत सकते थे। उन्हें लगता है कि वे जीते तभी लोकतंत्र जीतता है, लेकिन आप बोलते रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

लोगों को दिया धन्यवाद

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं महाराष्ट्र में 125 AIMIM पार्षदों की जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं हमारे महाराष्ट्र अध्यक्ष और सभी AIMIM नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। यह नतीजा सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। मुझे उम्मीद है कि हमारे जीतने वाले पार्षद लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। 

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!