6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम दिखाएगा अलग अंदाज़: 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8 और 9 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 06, 2026

IMD Issues Heavy Rain Alert

IMD Issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) के सीज़न में देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली और मौसम भी सुहावना रहा। अब कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है, तो कई राज्यों में अभी भी बारिश लोगों को भिगो रही है। मानसून के दौरान 2025 में देशभर में कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और 2026 में भी अच्छी बारिश का सिलसिला चल रहा है। अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 7, 8 और 9 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

मानसून की शुरुआत इस बार भी हर बार की तरह केरल से ही हुई और राज्य में शानदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में अच्छी बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब केरल में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 7, 8 और 9 फरवरी को भारी बारिश होगी।

तमिलनाडु में मौसम का कैसा रहेगा अंदाज़?

मानसून के दौरान तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश देखने को मिली और जमकर बादल बरसे। अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। अब तमिलनाडु में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 फरवरी को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 7, 8 और 9 फरवरी को कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे के लिए भी अलर्ट जारी किया है कि 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।