10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने फिर ली करवट: 10-12 फरवरी को इन राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10-12 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 09, 2026

Heavy rainfall alert

Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) के शानदार सीज़न में देशभर में भारी बारिश देखने को मिली और कई राज्यों में तो रिकॉर्ड टूट गए। मानसून के बाद जहाँ अब कई राज्यों में ठंड का असर दिख रहा है, तो कई राज्यों में अभी भी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के लिए 2025 शानदार साल रहा और 2026 में भी शानदार बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। अब देश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 10-12 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के सीज़न में केरल में शानदार बारिश देखने को मिली और अभी भी राज्य में तेज़ बारिश का सिलसिला जारी है। अब केरल में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10-12 फरवरी को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली और मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बादल बरस रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10-12 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में अब मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10-12 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10-12 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप,, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में जमकर बादल बरसेंगे।