AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

तमिलनाडु के साथनकुलम के गांधी नगर में 5 रुपये के विवाद को लेकर एक 25 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान के सुडालैमुथु के रूप में हुई है। वह गांधी नगर इलाके का ही रहने वाला है। वह अनुसूचित जाति से था।
पुलिस के मुताबिक, सुडालैमुथु एक दिहाड़ी मजदूर था। वह गुरुवार की रात एक बार में शराब पीने गया था। इस दौरान बार में सुंदर नाम के एक शख्स से सुडालैमुथु की बहस हो गई। सुंदर उसी बार में काम करता था। सुंदर ने शराब खरीदने के बाद सुडालैमुथु को 10 रुपये की जगह 5 रुपये लौटाए थे।
सुडालैमुथु ने जब इस बारे में उससे सवाल किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शुक्रवार सुबह सुंदर अपने दोस्त जगदीशन के साथ सुडालैमुथु के घर पहुंच गया और उसे धमकी दी।
इसके बाद, सुबह करीब 10.30 बजे जब सुडालैमुथु एक थिएटर के सामने अपने दोस्त से बात कर रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
इस हत्या के बाद बवाल मच गया। मौके पर सुडालैमुथु के परिवार वाले जमा हो गए। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने से रोक दिया।
सुडालैमुथु के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। उसके रिश्तेदारों ने पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
साथनकुलम और तिरुचेंदूर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साथनकुलम सरकारी अस्पताल भेजा।
'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' ने सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अल्बर्ट जॉन के हवाले से बताया कि मृतक की पत्नी से बात हुई है। जिन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मामले में पुलिस ने सुंदर और जगदीशन को गिरफ्तार किया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
21 Dec 2025 06:43 am
Published on:
20 Dec 2025 12:06 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।