1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद संसद पहुंचीं वित्तमंत्री सीतारमण, आज पेश करेंगी 9वां बजट

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज नौंवी बार बजट पेश करेंगी। वह संसद भवन के लिए रवाना हो गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फोटोःANI)

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात किया। वह राष्ट्रपति मुर्मू को बजट को लेकर जानकारी देने के बाद संसद भवन पहुंच गई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी में आई नजर

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंचेगी हैं। तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी वहां लंबे समय से जगह बनाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले साल 2025 के बजट के दौरान वह मैथिली पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर संसद पहुंची थी। उस दौरान उसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखा गया था।

संसद के लिए रवाना हुई निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नौवीं बार देश का बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण संसद के लिए रवाना हो गई। इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। किसान, युवा और मिडिल क्लास तबके से लेकर व्यापारी तक आस लगाए हुए हैं। बजट से ठीक पहले संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ी तस्वीर रखी गई। आगामी वित्त वर्ष में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है।